Bhilai news : भिलाई सेक्टर 6 अंडरब्रिज तालाब में तब्दील

Bhilai news : भिलाई । छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक व्यवस्थित बसाहट के लिए पहचाने जाने वाले भिलाई में क्या व्यवस्था है, इसकी कलई बरसात ने खोल कर रख दी है। भिलाई के सेक्टर 6 का अंडर ब्रिज तालाब में तब्दील हो गया है। यहां से गुजरने वाली आबादी और इस अंडर ब्रिज से जुड़े कई इलाकों के मद्देनजर बरसात के पहले ही यह व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए थी कि बरसात में यहां आवागमन प्रभावित न हो लेकिन वर्षों से जो स्थिति बनी हुई है, उसमें इस साल भी कोई सुधार नहीं हुआ। हर बरसात में सेक्टर 6 का अंडर ब्रिज लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है।
Bhilai news : पानी निकासी की व्यवस्था तो इस अंडर ब्रिज के निर्माण के समय ही हो जानी चाहिए थी लेकिन अब भी अंडर ब्रिज को तालाब बनने से बचाने जिम्मेदार व्यवस्था ने कोई रुचि नहीं ली। जिससे बरसात के शुरुआती दौर में ही लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के पूरे मौसम में यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं क्योंकि जो जिम्मेदार समय रहते नहीं जागे, उनसे आनन-फानन में कोई इंतजाम करने की उम्मीद बेमानी है।
Bhilai news : यदि जलभराव रोकने के लिए अब कोई प्रयास किया भी जाएगा तो वह कारगर नहीं हो पाएगा। क्योंकि बरसात रफ्तार पकड़ चुकी है और भिलाई की बहुत बड़ी आबादी इस अंडर ब्रिज के तालाब बन जाने से पूरे मौसम में प्रभावित होगी। पहले भी यहां जलभराव के कारण कई बार घटनाएं हो चुकी हैं और अब फिर वही हालात बन गए हैं कि यह जलभराव दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है।