Bhilai Gangrape Shocker: पति के दो दोस्तों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म — महिला और दो युवक गिरफ्तार

भिलाई में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति के दोनों दोस्तों ने महिला के घर में घुसकर बारी-बारी से रेप किया। गिरफ्तार महिला ने ही आरोपी युवकों और पीड़िता के बीच संपर्क करवाया था। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
पति जेल में, दोस्तों से संपर्क में रहने को कहा था
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला का पति धारा 307 के केस में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले उसने पत्नी को बाहर अपने दोस्तों के संपर्क में रहने के लिए कहा था। इसी दौरान पति के एक दोस्त ने महिला की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की।
घर में पहले से मौजूद था एक आरोपी
भाभी के माध्यम से जान-पहचान होने के बाद युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। घर के अंदर पहले से ही उसका दूसरा दोस्त मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामाराव, नकुल और संपर्क करवाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला भी वारदात में बराबर की दोषी है।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों पर 70(1), 115(2)-BNS, 127(2)-BNS, 332(b)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच संपर्क के पीछे कोई और कारण तो नहीं था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।



