छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा उम्मीदवार: भारतीय जनता पार्टी ने नाम पर लगाई मुहर, लंबे संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा

रायपुर, 03 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही हैं और संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुकी हैं।


लंबा राजनीतिक अनुभव

बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मुड़पार की निवासी लक्ष्मी वर्मा वर्ष 1990 से भाजपा की प्राथमिक सदस्य हैं।

  • 2000 में रायपुर के तत्कालीन सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि रहीं।
  • 2001 में भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य बनीं।
  • 2010 से 2014 तक भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रहीं।
  • 2010 से 2022 तक भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • 2021 से 2025 तक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं।
  • 2021 से 2024 तक गरियाबंद संगठन प्रभारी और पार्टी मीडिया प्रवक्ता का दायित्व संभाला।

संवैधानिक और प्रशासनिक दायित्व

  • 1994 में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 07 से पार्षद निर्वाचित।
  • 2010 में रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं।
  • 2019 में एफएसएनएल, स्टील मंत्रालय भारत सरकार में स्वतंत्र निदेशक रहीं।
  • 7 अक्टूबर 2024 से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता

लक्ष्मी वर्मा ने सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

  • 1998 में शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष बनीं।
  • 1999 में नेहरू युवा केंद्र रायपुर से जिला युवा पुरस्कार प्राप्त किया।
  • 2009 से छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ की प्रधान संरक्षक हैं।
  • 2011 से कुटुंब न्यायालय रायपुर में परामर्शदाता सदस्य।
  • 2023 से अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव।
  • छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष भी हैं।

कुर्मी समाज में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे वर्तमान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय महासचिव हैं।


राज्यसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि से शुरू होगी। भाजपा की ओर से लक्ष्मी वर्मा के नाम की घोषणा को संगठन में अनुभव और सामाजिक संतुलन के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button