छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में गर्मी से पहले महापौर ने दिए पेयजल संकट से निपटने के कड़े निर्देश, तुरंत बनाई निगरानी टीम

रायपुर, 01 अप्रैल 2026/ राजधानी रायपुर में गर्मी के मौसम से पहले नागरिकों को पेयजल की कोई समस्या न हो, इसके लिए नगर पालिक निगम ने सक्रिय तैयारी शुरू कर दी है। महापौर मीनल चौबे ने निगम मुख्यालय में जल बोर्ड और जल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी जोनों में जल संबंधी समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए।

महापौर ने कहा कि प्रत्येक जोन में प्रतिदिन आने वाली जल समस्याओं की जानकारी लेकर तत्काल समाधान के लिए निगम मुख्यालय में एमआईसी सदस्य के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई जाए। यह टीम संबंधित जोन अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर तकनीकी सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान करेगी, ताकि नागरिकों को पानी की तलाश में परेशान न होना पड़े।

बैठक में महापौर ने चंगोराभाठा और खम्हारडीह पानी टंकियों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में जल समस्याओं की जानकारी लेकर पार्षदों के सहयोग से त्वरित निदान करने पर भी जोर दिया गया।

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में जल विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, मुख्य अभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र, जूनियर अभियंता अंशुल शर्मा, उपअभियंता रमेश पटेल, शुभम तिवारी और योगेन्द्र साहू की उपस्थिति रही।

महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया कि गर्मी में नागरिकों को जल संकट से बचाने के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता से उठाए जाएंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button