
रायपुर, 11 अक्टूबर 2025
राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मियों को दिवाली से पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। इस वेतन वृद्धि का लाभ 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। हालांकि शासन ने स्पष्ट किया है कि केवल उन अधिकारियों-कर्मचारियों को ही यह लाभ मिलेगा, जिनकी सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक कम से कम एक साल पूरी कर चुकी होंगी। इस नियम के चलते करीब **1500 से ज्यादा कर्मचारी वेतन वृद्धि का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
बहाली का इंतजार जारी
ज्ञात हो कि वेतन वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM के कर्मचारियों ने 33 दिन की हड़ताल की थी। हड़ताल के दौरान NHM कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था। हड़ताल खत्म होने पर हुई बातचीत में इन बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब यह बर्खास्त कर्मचारी अपनी बहाली का इंतजार कर रहे हैं।