छत्तीसगढ़
Trending

बजट में बस्तर-सरगुजा फोकस: 5-5 करोड़ से ओलंपिक, 10 करोड़ बस सेवा; सड़कों और आजीविका योजनाओं पर बड़ा निवेश

रायपुर। राज्य सरकार ने बजट में बस्तर और सरगुजा संभाग के सर्वांगीण विकास के लिए बड़े प्रावधान किए हैं। खेल, कनेक्टिविटी, पर्यटन और आजीविका बढ़ाने वाली योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

🏅 खेल और डिजिटल कनेक्टिविटी

  • बस्तर–सरगुजा ओलंपिक के लिए 5-5 करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत।
  • मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।

🏡 पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा

  • होम स्टे पॉलिसी के लिए 10 करोड़ रुपए।
  • मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपए।
  • बकरी पालन, शूकर पालन और मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

🛣️ सड़कों का जाल: कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सरकार ने बस्तर और सरगुजा अंचल में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए बजट में राशि तय की है—

  • नारायणपुर के जाटलूर से इतामपारा–भैरमगढ़ मार्ग: 28 करोड़
  • नारायणपुर के कुतुल से ओरछा मार्ग: 20 करोड़
  • बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार: 20 करोड़
  • बीजापुर के चेरपाल से गुटुमपाली: 20 करोड़
  • दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर: 9 करोड़
  • कांकेर के ज्ञानी ढाबा चौक से दुधावा–बिरगुड़ी: 11 करोड़
  • सुकमा के कुन्ना से मिचवार पुल: 7 करोड़
  • एनएच-43 लुचकी घाट से एनएच-343 रामानुजगंज: 7 करोड़
  • बलरामपुर-रामानुजगंज रिंग रोड: 10 करोड़
  • जशपुर के आगडीह–नीमगांव: 8 करोड़
  • जशपुर के पंड्रापाठ से भड़िया: 12 करोड़
  • भैयाथान के तेलगांव से बुंदिया चौक: 7 करोड़
  • कोरिया से चिरमिरी मार्ग: 10 करोड़

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से आदिवासी और दूरस्थ अंचलों में आवागमन सुगम होगा, व्यापार और पर्यटन को गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

बजट में किए गए ये प्रावधान बस्तर और सरगुजा संभाग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button