बस्तर पंडुम समापन कल: जगदलपुर में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, CM विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

रायपुर, 08 फरवरी 2026। बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण–संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह 9 फरवरी को भव्य रूप में आयोजित होगा। जगदलपुर के लालबाग मैदान में पूर्वान्ह 11 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह महोत्सव बस्तर की माटी, लोक परंपराओं और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बना है।
समापन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। साथ ही संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शामिल होंगे।
कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप और भोजराज नाग, विधायक किरण सिंहदेव, लता उसेंडी, विनायक गोयल, नीलकंठ टेकाम, विक्रम उसेंडी, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, महापौर संजय पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।


