छत्तीसगढ़
Trending

“बस्तर अब शांति और विकास का प्रतीक, CM विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की”

रायपुर, 10 फ़रवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के माध्यम से बस्तर के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से बस्तर आज सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास का सशक्त प्रतीक बनता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजन जनजातीय परंपराओं, लोक-संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ शांति, विश्वास और समावेशी प्रगति का संदेश भी देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय में जिस बस्तर की पहचान हिंसा और पिछड़ेपन से जुड़ी थी, आज वही बस्तर शांति, विकास और जनभागीदारी का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

CM साय ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर के जनजीवन में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार जनजातीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ बस्तर को शांति, समृद्धि और विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button