छत्तीसगढ़
Trending

नए साल पर बस्तर हाई अलर्ट: 150 CCTV से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर जवान, शराबी ड्राइवरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

जगदलपुर, 26 दिसंबर 2025/ नए साल के स्वागत को लेकर बस्तर संभाग में उत्साह अपने चरम पर है, लेकिन किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। सड़क हादसों, हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए बस्तर पुलिस ने शहर से लेकर गांव तक सख्त सुरक्षा घेरा बना दिया है।

बस्तर में इस बार करीब 150 CCTV कैमरों से 24 घंटे कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी की जा रही है। हर चौराहे, प्रमुख सड़कों और कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि नए साल का जश्न शांति और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

🚨 पुलिस ने बनाया खास ब्लूप्रिंट

बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि नए साल को लेकर पुलिस ने एक विस्तृत सुरक्षा योजना तैयार की है। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।

जहां-जहां नए साल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहां आयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज आवाज में डीजे, भड़काऊ गाने और जरूरत से ज्यादा भीड़ जुटाने पर रोक लगाई गई है ताकि भगदड़ या किसी हादसे की स्थिति न बने।

🍺 शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती

पुलिस खास तौर पर ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त नजर रखे हुए है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो नए साल तक और भी तेज कर दी जाएगी।

CCTV कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही ई-चालान सीधे वाहन मालिकों के पते पर भेजे जा रहे हैं।

👮‍♂️ चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

शहर के प्रमुख इलाकों, होटल, रिसॉर्ट, पार्टी स्पॉट, सड़कों और बाजारों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टियां और नाकेबंदी के जरिए पूरे बस्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है।

👉 पुलिस का साफ संदेश है —
“जश्न मनाइए, लेकिन कानून के दायरे में रहकर… नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button