छत्तीसगढ़
Trending

जमानत पर छूटते ही फिर सक्रिय हुआ रायकोना का महाठग शिवा साहू : फर्जी पुलिस लेटरपैड और सील से बैंक को गुमराह कर निकाले 31 लाख रुपये

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 29 दिसंबर 2025।
प्रदेश में शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की ठगी कर सुर्खियां बटोरने वाला रायकोना का कुख्यात महाठग शिवा साहू एक बार फिर अपराध की दुनिया में लौट आया है। हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही उसने पुलिस थाने के नाम से फर्जी लेटरपैड, नकली सील और दस्तावेज तैयार कर बैंकिंग सिस्टम को चकमा दे दिया।

इस सुनियोजित साजिश के तहत होल्ड किए गए बैंक खातों से 31 लाख रुपये निकाल लिए गए, जिससे पूरे मामले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


कैसे हुआ 31 लाख का खेल

सरसींवा पुलिस के मुताबिक,
शिवा साहू ने थाने के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कर
नकली सील और दस्तावेजों को जमानत आदेश के साथ जोड़कर
एचडीएफसी बैंक को गुमराह किया कि खाते खोलने की अनुमति पुलिस ने दे दी है।

➡️ डिगम जोल्हे के खाते से – ₹10 लाख
➡️ ऋतु साहू (कथित गर्लफ्रेंड) के खाते से – ₹10.5 लाख
➡️ चंद्रहास साहू (ऋतु के पिता) के खाते से – ₹10.5 लाख

➡️ कुल निकासी – ₹31 लाख


पहले भी करोड़ों की ठगी

शिवा साहू ने
शेयर मार्केट में पैसा डबल” करने का झांसा देकर
सरसींवा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, सक्ती, रायगढ़ सहित कई जिलों में
हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ठगे थे।

ठगी की रकम से उसने
✔️ आलीशान मकान
✔️ लग्जरी गाड़ियां
✔️ महंगे ट्रैक्टर
खरीदे थे।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर
संपत्तियां जब्त कीं और बैंक खाते होल्ड कर दिए थे।


जमानत मिलते ही फिर शुरू हुआ खेल

हाईकोर्ट से शर्तों पर जमानत मिलते ही
शिवा साहू ने फिर अपराध का रास्ता पकड़ लिया।

सूत्रों के मुताबिक,
उसने जमानत मिलते ही रिश्तेदारों और साथियों के नाम पर
फिर से लक्जरी प्रॉपर्टी और गाड़ियां खरीदनी शुरू कर दी।


तीन आरोपी जेल में, शिवा फरार

फर्जीवाड़ा सामने आते ही सरसींवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए—

✔️ डिगम जोल्हे
✔️ ऋतु साहू
✔️ चंद्रहास साहू

को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मुख्य आरोपी शिवा साहू फरार है।
उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


पीड़ितों में आक्रोश

इस नए खुलासे के बाद
इलाके में जबरदस्त नाराजगी है।
हजारों पीड़ित एक बार फिर न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button