छत्तीसगढ़
Trending

Arms Act Accused Escapes in Raipur: कोर्ट में पेशी के दौरान अमित मांडले फरार, भीड़ का उठाया फायदा, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की तलाश

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बड़ा सुरक्षा उल्लंघन सामने आया है। आर्म्स एक्ट के आरोपी अमित मांडले कोर्ट में पेश होने के बाद फरार हो गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद कांस्टेबल चिंतामणि गिरी कागजी कार्रवाई करवा रहे थे, इसी दौरान मांडले ने भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया।

सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कांस्टेबल चिंतामणि गिरी ने बताया कि वह तेलीबांधा में आरक्षक के पद पर तैनात हैं। 15 सितंबर को उन्होंने आर्म्स एक्ट के आरोपी अमित मांडले और कोटपा एक्ट के आरोपी हरजीत सिंह चावला को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों की हथकड़ी खोली गई थी।

फरार होने के समय कांस्टेबल आरोपी को जेल दाखिल कराने के लिए ले जा रहे थे और आर्डर शीट पर हस्ताक्षर करवा रहे थे। इसी दौरान भीड़ के बीच अमित मांडले ने मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाबी पा ली। पुलिस ने आसपास इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी अभी तक नहीं पकड़ा जा सका।

इस घटना ने कोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button