छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक भर्ती की मिली मंजूरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में लोकशिक्षण संचालनालय के निदेशक को आदेश जारी कर दिया गया है।

राज्य सरकार ने इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी। अब 292 नए सहायक शिक्षक पदों के सृजन के साथ कुल भर्ती संख्या 5000 तक पहुंच गई है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आगामी दिनों में भर्ती प्रक्रिया और आवेदन नियमों के विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इस कदम से प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को भरने में मदद मिलेगी और नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button