छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाने को मंजूरी, सीएम साय बोले— नक्सल उन्मूलन के प्रयासों की पहली बड़ी उपलब्धि

रायपुर, 12 दिसंबर 2025।
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने जा रही है। राज्य में 513 नए 4G मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि डिजिटल भारत निधि के तहत बीएसएनएल के माध्यम से इन टावरों की स्थापना को स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला नक्सल उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रतिफल है और इसकी यह पहली कड़ी है। इन टावरों के लगने से न केवल मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा मजबूत होगी, बल्कि वित्तीय समावेशन, ऑनलाइन सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी सुदृढ़ होंगे।

सीएम साय ने इस अहम निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देगा और दूरदराज़ के क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button