छत्तीसगढ़
Trending
कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक: नवा रायपुर मंत्रालय में 11:30 बजे जुटेंगे मंत्री, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर, 3 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार, 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
इस बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है, जिन पर सरकार अहम निर्णय ले सकती है। प्रशासनिक, विकासात्मक और जनकल्याण से जुड़े मुद्दे एजेंडे में शामिल रहेंगे।



