छत्तीसगढ़

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में होंगे शामिल, सीएम साय और डिप्टी सीएम रहेंगे साथ

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

जगदलपुर पहुंचकर अमित शाह सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे। मुरिया दरबार आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख आयोजन माना जाता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी गृहमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे। शाह का यह दौरा राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।

जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने अमित शाह के प्रवास और कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। सूत्रों के अनुसार, मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद गृहमंत्री शाह बस्तर की जनता से सीधा संवाद भी कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button