राष्ट्रीय
Trending

“तनाव के बीच बड़ा ऐलान : रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे PM मोदी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार तोड़ेंगे चुप्पी”

नई दिल्ली, 12 मई 2025 | भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब हाल ही में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है, जिसे रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन पिछले एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में घटित घटनाओं पर केंद्रित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, पीएम देश को वर्तमान हालात, सरकार की रणनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी दे सकते हैं।

यह पहली बार होगा जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देंगे। इस ऑपरेशन को लेकर सरकार की ओर से अब तक सीमित जानकारी ही दी गई है, लेकिन इसे सीमापार आतंकवाद पर सर्जिकल कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

इस बीच गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने हाई अलर्ट जारी किया है और सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर जनता, सेना, और राजनीतिक हलकों में भी उत्सुकता है। माना जा रहा है कि यह भाषण देश के लिए अगली दिशा तय करने वाला हो सकता है।


1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button