छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली धमाके के बाद रायपुर में अलर्ट! एसएसपी ने बढ़ाई पेट्रोलिंग, संदिग्धों पर कड़ी नजर

रायपुर, 10 नवंबर 2025 — दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके के बाद राजधानी रायपुर में भी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रायपुर एसएसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, बाजारों और मॉल्स में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को नियमित पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और रात में गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं। शहर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button