छत्तीसगढ़
Trending

AI Summit Nude Protest Row: देश को बदनाम करने की साजिश, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस पर हमला

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कथित नग्न प्रदर्शन को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए इसे भारत को अपमानित करने की सोची-समझी साजिश बताया है।

किरण देव ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का वैचारिक पतन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उनके मुताबिक प्रदर्शन के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले सम्मेलन के लिए पंजीकृत कराया गया और बाद में इस तरह की हरकत के लिए उकसाया गया।

भाजपा नेता ने कहा कि एक ओर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तकनीक, नवाचार और वैश्विक आयोजनों में आगे बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति को स्वीकार कर रही है लेकिन कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही।

किरण देव ने कहा कि जी-20 और एआई जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का संकेत है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं कर रही।

(नोट: इस मुद्दे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।)

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button