मनोरंजन

‘कल्कि 2898 एडी’ की सफलता के बाद दीपिका पादुकोण का एग्जिट, कल्कि 2 की लीड एक्ट्रेस को लेकर बढ़ी चर्चा

नई दिल्ली।

2024 की सुपरहिट साइ-फाई फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कामयाबी के बाद इसके दूसरे पार्ट कल्कि 2 की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इसी बीच दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर ने सभी को चौंका दिया।

फिल्म के मेकर्स ने खुद पुष्टि की है कि दीपिका कल्कि 2 का हिस्सा नहीं होंगी। उनके बाहर होने के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि अब उनकी जगह कौन लेगा।

image

प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स दीपिका की जगह प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान रखती हैं और उन्हें कल्कि 2 की नई लीड एक्ट्रेस के रूप में कंसीडर किया जा रहा है। हालांकि अभिनेत्री और मेकर्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दीपिका के रिप्लेसमेंट में कई नाम चर्चा में

पहले बताया जा रहा था कि दीपिका की जगह आलिया भट्ट, साई पल्लवी या अनुष्का शेट्टी को लिया जा सकता है, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे प्रबल माना जा रहा है।

क्यों हुईं दीपिका पादुकोण फिल्म से बाहर?

दीपिका के फिल्म से बाहर होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि अभिनेत्री ने मेकर्स से अधिक फीस और केवल 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से मेकर्स ने नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी। इससे पहले भी दीपिका, इसी तरह की शिफ्ट डिमांड के कारण फिल्म स्पिरिट से बाहर हो चुकी हैं।

फिलहाल मेकर्स की ओर से नई स्टारकास्ट को लेकर जल्द ही घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button