छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ में गांजा और ड्रग्स के बाद अब चिट्ठा भी पकड़ा गया, भिलाई में काश्मीर से लाकर खपाने वाले 3 आरोपी धर दबोचे

भिलाई। छत्तीसगढ़ में ड्रग्स की बढ़ती काली मार्केट के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। काश्मीर से लाकर भिलाई में बेचने की योजना बना रहे 3 आरोपियों को वैशाली नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 3 ग्राम चिट्ठा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को लगते ही तुरंत जांच शुरू की गई। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भिलाई पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी का परिणाम है।



