छत्तीसगढ़
Trending

35 हजार की रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार: पामगढ़ तहसील कार्यालय में ACB की कार्रवाई, धान केंद्र प्रभारी से मांगे थे पैसे

जांजगीर-चांपा | 4 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पामगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी से सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव से परेशान होकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई की।

ACB की टीम ने तहसील कार्यालय परिसर में ही दोनों अधिकारियों को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button