छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी रायपुर में रहस्य से भरी मौत: राज्योत्सव में लाइट लगाने आया जबलपुर का युवक मिला मृत, 10 दिन बाद CBD स्टेशन के पीछे मिली लाश

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र में कुछ समय पहले CBD रेलवे स्टेशन के पीछे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। माना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब जांच में मृतक की शिनाख्त अक्षत चौधरी, निवासी हनुमानताल, जबलपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अक्षत चौधरी राज्योत्सव में लाइट लगाने वाली टीम के साथ रायपुर आया हुआ था। वह 24 अक्टूबर से लापता था। 3 नवम्बर को उसका शव CBD रेलवे स्टेशन के पीछे बेहद खराब अवस्था में मिला। माना थाना पुलिस ने आसपास के थानों में मृतक की गुमशुदगी की जानकारी ली, लेकिन किसी भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के साथियों ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर युवक राज्योत्सव स्थल से कैसे और क्यों लापता हुआ।

फिलहाल माना थाना पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के समय, कारण और परिस्थितियों का खुलासा हो सके। साथ ही पुलिस टीम मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button