छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

एक पल की लापरवाही पड़ी भारी: घर की टंकी में डूबा मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रायपुर, 23 मार्च 2026। राजधानी रायपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां घर में बनी निर्माणाधीन पानी की टंकी में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर की है। यहां एक घर में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को बच्चे की मां काम पर गई हुई थी और मासूम अपनी दादी के साथ घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह निर्माणाधीन टंकी के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया।

कुछ देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मासूम टंकी के अंदर डूबा हुआ मिला। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी और छोटे बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button