छत्तीसगढ़रायपुर

परिवार की प्रताड़ना से टूट गया निगमकर्मी : ओवरब्रिज से कूदकर की आत्महत्या की कोशिश; पैर टूटा, हालत स्थिर

दुर्ग। भिलाई नगर निगम का एक कर्मचारी पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने धमधा नाका ओवरब्रिज पहुंच गया। युवक काफी देर तक ब्रिज पर भटकता रहा और अचानक नीचे रेल पटरी पर कूद गया। करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई, लेकिन पैर गंभीर रूप से टूट गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जब आत्महत्या की वजह पूछी तो युवक फूट-फूटकर रो पड़ा। उसने बताया कि घरवाले उसे बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, ‘मेंटल’ कहकर चिढ़ाते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। इसी तनाव के चलते वह आत्महत्या करने पहुंचा था।

घायल युवक की पहचान भानुप्रताप देशमुख (30), पिता कमलेश देशमुख, निवासी जेवर सिरसा, वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है। वह भिलाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

भानुप्रताप ने बताया कि उसके मामा के लड़के उसे डराने-धमकाने के लिए लोगों को भेजते थे और झूठा आरोप लगाते थे कि उसके पास गन है, जबकि उसके पास सिर्फ चिड़िया भगाने वाला उपकरण था। लगातार मिल रही प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुका था।

घटना की सूचना पर जीआरपी दुर्ग मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button