छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: एक करोड़ के इनामी सहित 25 खूंखार माओवादियों ने IG सुंदरराज और SP यादव के सामने किया सरेंडर, बोले- अब हिंसा नहीं विकास चाहते हैं

बीजापुर, 24 जुलाई 2025/
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से 25 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जताई। सरेंडर करने वालों में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो (SZC) से जुड़े ऊंचे स्तर के नक्सली भी शामिल हैं, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

इन सभी ने बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पी. सुंदरराज और बीजापुर पुलिस अधीक्षक (SP) जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई हिंसक वारदातों में शामिल रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने संगठन की विचारधारा से मोहभंग, पुलिस की पुनर्वास नीति, और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा के चलते आत्मसमर्पण का फैसला किया। प्रशासन ने सभी सरेंडर किए गए माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता और सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों और प्रशासन की लगातार कोशिशों और माओवादियों के बीच बढ़ते असंतोष का नतीजा माना जा रहा है। बीजापुर और बस्तर संभाग में इसे नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button