छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बड़ी गोष्ठी: मीडिया की असली ताकत क्यों है उसकी विश्वसनीयता? रायपुर में संपादकों व वरिष्ठ पत्रकारों ने रखे बेबाक विचार

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज जनसंपर्क संचालनालय रायपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ संपादकों, पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मीडिया की भूमिका और उसकी विश्वसनीयता पर गहन चर्चा की।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ संपादक जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए भ्रामक सामग्री को एक साथ प्रसारित करते हैं, जिससे उसका एल्गोरिदम बढ़ जाता है और पाठक भ्रमित होकर उसे सच मान लेते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो संचालन के दौरान हर तकनीकी रुकावट की त्वरित और सटीक जानकारी मीडिया को देकर पारदर्शिता कायम रखी। उन्होंने कहा कि जब सही और गुणवत्तापूर्ण सूचनाएं सामने आती हैं तो भ्रामक सूचनाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं।

संपादक रवि भोई ने कहा कि खबरों की सच्चाई सर्वोपरि है और मीडिया को इससे समझौता नहीं करना चाहिए। भले ही समय अधिक लगे लेकिन पुष्टि के बाद ही खबरें प्रसारित की जानी चाहिए। संपादक एएन द्विवेदी ने कहा कि सूचनाओं की गुणवत्ता, प्रभाव और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतना जरूरी है क्योंकि छोटी चूक भी बड़ी घटना का रूप ले सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार अशोक साहू ने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता के मानकों पर चलते हुए भ्रामक सूचना के प्रसार की आशंका समाप्त हो जाती है।

अपर संचालक उमेश मिश्रा ने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसे हर परिस्थिति में बनाए रखना आवश्यक है। एआई और तेजी से फैलती गलत सूचनाओं के दौर में मीडिया को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

अपर संचालक आलोक देव ने कहा कि मीडिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता है। मीडिया केवल खबरें नहीं देता बल्कि मार्गदर्शन करता है, संदेह दूर करता है और विश्वास का निर्माण करता है। उप संचालक सौरभ शर्मा ने कहा कि एआई के इस नए दौर में गलत सूचनाएं एल्गोरिदम के कारण व्यापक रूप से फैलती हैं, इसलिए सभी सूचनाओं की जांच-पड़ताल के बाद ही प्रसारित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में अरविंद मिश्रा सहित अनेक प्रतिभागियों ने भी अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button