landslide वर्षा भूस्खलन से प्रदेशभर में 95 सडक़ें बंद
landslide देहरादून। उत्तराखंड में हो रही बारिश की वजह से 95 सडक़ें बंद चल रही हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
landslide सडक़ों को खोलने के लिए 230 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि रविवार तक राज्य में 116 सडक़ें बंद थी।
landslide सोमवार को 59 सडक़ें और बंद हो गई। जिससे कुल बंद सडक़ों की संख्या 176 हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार देर सांय तक 80 सडक़ों को खोल दिया गया था जिसके बाद अब बंद सडक़ों की संख्या 95 रह गई है।
landslide उन्होंने कहा कि बंद सडक़ों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बंद प्रमुख सडक़ों में कलियासौड़- खांकरा, बूढ़ाकेदार अयांरखाल मोटरमार्ग और गुप्तकाशी कालीमठ जाल चौमासी सडक़ शामिल हैं।
landslide भारी बरसात के बाद बंद सडक़ों की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोडल एजेंसी द्वारा बंद सडक़ों को खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम चुनौती बना हुआ है।



