छत्तीसगढ़

9 Passenger Trains Cancelled in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। रेलवे के अनुसार बोरतलाव–दरेकसा खंड में समपार फाटक क्रमांक 481 पर बॉक्स-पुशिंग कार्य, RH-Girder लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 13-14 फरवरी और 13-14 मार्च 2026 को ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

इस दौरान कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ेगा।


रद्द रहने वाली गाड़ियां

  1. 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)
  2. 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)
  3. 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू (14, 15 फरवरी व 14, 15 मार्च 2026)
  4. 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)
  5. 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)
  6. 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)
  7. 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)
  8. 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)
  9. 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (13, 14 फरवरी व 13, 14 मार्च 2026)

विनियमित (Regulated) गाड़ियां

  • 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 13 फरवरी व 13 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित
  • 18239 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 13 फरवरी व 13 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button