छत्तीसगढ़
Trending

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: बीजापुर में नक्सलियों के दो डंप ध्वस्त, भारी हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर (छत्तीसगढ़) 3 अप्रैल 2026। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा के जंगलों में अभियान चलाकर दो नक्सली डंप बरामद किए। इन डंपों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली, जिसमें .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर शामिल हैं।

सुरक्षा बलों का कहना है कि यह सामग्री नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात अंजाम देने के लिए छुपाई गई थी। समय रहते जब्त होने से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा। यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button