छत्तीसगढ़
Trending

बिल्हा नोवा स्पंज आयरन प्लांट में खौलता लोहा गिरा, चार मजदूर झुलसे, बिना सुरक्षा जैकेट काम कराने का आरोप, पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने शुरू की जांच

बिलासपुर। बिल्हा स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हुआ। फर्नेस सेक्शन में पिघला हुआ लोहा गिरने से चार कर्मचारियों को गंभीर झुलसने के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारी मदद को दौड़े और उन्हें तुरंत बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कर्मचारी 25 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन ने सबसे संवेदनशील फर्नेस सेक्शन में सुरक्षा जैकेट, चश्मा और ईयर प्लग जैसे जरूरी उपकरण दिए बिना काम कराया। हादसे के समय लैडर का रिंग कटने के कारण गर्म लोहा सीधे कर्मचारियों पर गिरा।

पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button