आज का राशिफल 6 फरवरी 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें किसके लिए होगा भाग्यवर्धन और किसे संभलकर चलने की जरूरत

00ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज का दिन आपके स्वास्थ्य, करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालेगा। जानें अपनी राशि अनुसार शुभ और अशुभ संकेत।00
मुख्य समाचार
मेष राशि: आज सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के योग हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव होंगे। शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियों से बचकर रहें। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में लाभ रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पढ़ाई-लिखाई और लेखन में समय व्यतीत करें। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि: आज सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। बड़ों से तकरार और झगड़े से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान जीवन में सुधार होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग भी बन रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: पराक्रम रंग लाएगा। रोज़ी-रोजगार में तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के मामले में दिन सकारात्मक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि: स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उदर रोग से सावधान रहें। नौकरी में थोड़ी बाधा आ सकती है, लेकिन धन आगमन होगा। परिवार में वृद्धि और सुख रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि: क्रोध पर काबू रखें। जीवन में जरूरी चीजें आसानी से मिलेंगी। शत्रुओं पर दबदबा रहेगा। गुणज्ञान प्राप्त होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ है।
तुला राशि: मन परेशान रहेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में दिन अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: पराक्रम रंग लाएगा। रोज़ी-रोजगार में तरक्की होगी। नए आय स्रोत खुलेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: भाषा पर ध्यान रखें। कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ है।
मकर राशि: शारीरिक तापमान और रक्तचाप बढ़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धर्म-कर्म में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। काली देवी को प्रणाम करना शुभ है।
कुंभ राशि: प्रेम और संतान का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बाहरी संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: जीवनसाथी से थोड़ी दूरी रहेगी। सिरदर्द और नेत्र समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। काली देवी को प्रणाम करना शुभ होगा।
