छत्तीसगढ़
Trending

परीक्षा पे चर्चा 2026: महासमुंद की बेटी सृष्टि साहू को पीएम मोदी से संवाद का मौका, दिल्ली के लिए हुआ चयन

00छत्तीसगढ़ से रिकॉर्ड 29.29 लाख पंजीयन, पालकों की भागीदारी ने रचा नया कीर्तिमान00

रायपुर, 21 जनवरी 2026।परीक्षा पे चर्चा 2026 के नवें संस्करण में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नयापारा की कक्षा 12वीं गणित संकाय की छात्रा कु. सृष्टि साहू का केंद्रीय स्तर पर चयन हुआ है, जिन्हें 21 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।

राज्य से 29.29 लाख पंजीयन, पिछले वर्ष से 7.16 लाख अधिक

इस वर्ष छत्तीसगढ़ से कुल 29.29 लाख विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने पंजीयन कराया, जो गत वर्ष की तुलना में 7.16 लाख अधिक है। यह आंकड़ा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रति बढ़ते भरोसे और जागरूकता को दर्शाता है।
हालांकि पंजीयन के मामले में राज्य को इस बार देश में चौथा स्थान मिला है, लेकिन 1.41 लाख पालकों की भागीदारी ने शिक्षा के प्रति बदलती सोच को रेखांकित किया है।

171 वीडियो में से 18 विद्यार्थियों का चयन

प्रथम चरण में जिलों से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के वीडियो आमंत्रित किए गए थे। कुल 171 वीडियो प्राप्त हुए, जिनमें से गहन परीक्षण के बाद 18 विद्यार्थियों का चयन कर विवरण केंद्र को भेजा गया
इनमें पीएमश्री विद्यालय से 4, सेजस से 6, निजी विद्यालयों से 4, शासकीय विद्यालयों से 3 और केजीबीव्ही से 1 विद्यार्थी शामिल हैं।

सृष्टि साहू का केंद्रीय समिति द्वारा चयन

केंद्र की समिति ने महासमुंद जिले की कु. सृष्टि साहू का चयन किया है। उनके साथ उनके माता-पिता नरेन्द्र कुमार साहू और दिनेश्वरी साहू को भी दिल्ली आमंत्रित किया गया है।

कलेक्टर ने दी बधाई, विद्यालय में खुशी का माहौल

छात्रा के चयन पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगहे ने सृष्टि से मुलाकात कर बधाई दी
विद्यालय की प्राचार्या अमी रूफस ने बताया कि सृष्टि एक अनुशासित, परिश्रमी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर छात्रा है। वे बाल दिवस पर शाला नायक के रूप में प्राचार्य की भूमिका भी निभा चुकी हैं।

शिक्षक पिता, गृहणी माता… पूरे जिले को गौरव

सृष्टि के पिता शासकीय विद्यालय में शिक्षक हैं और माता गृहणी हैं। परिवार ने इसे सिर्फ बेटी की नहीं, बल्कि पूरे जिले की उपलब्धि बताया है।

100% पंजीयन का दिखा असर

विद्यालय स्तर पर सभी शिक्षकों ने मिलकर 100 प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया, नियमित अभ्यास कराया गया, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय मंच पर दिख रहा है।

छात्रा के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर ने भी महासमुंद जिले को बधाई दी है। दिल्ली प्रवास की व्यवस्थाओं में जिला परियोजना समन्वयक रेखराज शर्मा की अहम भूमिका रही।

अगले चरण के परिणामों का इंतजार

परीक्षा पे चर्चा 2026 के आगामी चरणों में और विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके परिणामों को लेकर राज्यभर में उत्सुकता बनी हुई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button