छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे लगातार दौरे: सुबह अंबिकापुर में कार्यक्रम, दोपहर रायपुर में आम जनता से संवाद और शाम को गोवा की ओर रवाना, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 8 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के तहत सरगुजा, रायपुर और गोवा का दौरा करेंगे। सुबह वे अंबिकापुर पहुँचकर निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दोपहर रायपुर लौटकर जनदर्शन में आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। शाम को वे हवाई मार्ग से गोवा रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 8:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 8:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुँचकर हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे 9:50 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड, अंबिकापुर पहुँचेंगे और वहाँ से कार द्वारा एम.जी. रोड स्थित पंजाब गार्डन जाएंगे। 10:00 बजे से 10:30 बजे तक उनका समय वहाँ आरक्षित रहेगा। इसके बाद 10:30 बजे वे पंजाब गार्डन से रवाना होकर 10:40 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड पहुँचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। 11:40 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुँचेंगे और 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित “जनदर्शन” कार्यक्रम के दौरान वे प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर वे 6:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुँचेंगे। इंडिगो की उड़ान 6E-885 से 6:40 बजे वे गोवा के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8:35 बजे डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दक्षिण गोवा पहुँचेंगे। वहाँ से 8:45 बजे कार द्वारा रवाना होकर 9:55 बजे होटल द ललित रिसॉर्ट, राजबागा, पालोलेम (कनाकोना) पहुँचेंगे, जहाँ उनका रात्रि विश्राम रहेगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button