डिप्टी CM अरुण साव के OSD बदले गए : विपुल गुप्ता हटे, अजय त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 02 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर उनके विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) विपुल कुमार गुप्ता को पद से हटा दिया है। उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है।
वहीं, कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में नया विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए OSD की नियुक्ति से उपमुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी तथा विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में तेजी आएगी।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब राज्य सरकार प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने और जवाबदेही मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है।



