छत्तीसगढ़
Trending

CG के युवाओं के लिए खुला सुनहरा भविष्य का रास्ता : IIT मॉडल पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप हब, 20% बढ़े एडमिशन, 22.53 करोड़ की ब्याज राहत और हजारों को रोजगार – गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा ऐलान

रायपुर, 24 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज प्रेस वार्ता में राज्य में तकनीकी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार सृजन को लेकर सरकार की बड़ी उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 29 इंजीनियरिंग कॉलेज, 53 पॉलिटेक्निक और 101 फार्मेसी संस्थान संचालित हैं, जहां करीब 60 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। इस वर्ष इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक में प्रवेश में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

IIT मॉडल पर बनेगा छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

सत्र 2025-26 से आईआईटी की तर्ज पर 4 छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CIT) स्थापित किए गए हैं, जहां रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी नए CIT जल्द शुरू होंगे।

स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा

राज्य सरकार ने गुजरात के i-Hub के साथ एमओयू कर रायपुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में i-Hub स्थापित किया है, जहां छात्रों को स्टार्टअप और नवाचार से जुड़ा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

गरीब छात्रों को ब्याज में राहत

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत 2 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्रों को 4 लाख तक के शिक्षा ऋण पर ब्याज अनुदान दिया जा रहा है। अब तक 11,643 छात्रों को 22.53 करोड़ रुपये का लाभ मिल चुका है।

हजारों युवाओं को मिला प्रशिक्षण और रोजगार

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिसंबर 2023 से अब तक 21,053 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 10,089 को रोजगार मिल चुका है।
बस्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्किल डेवलपमेंट सेंटर, आवासीय प्रशिक्षण और छात्रावास की भी व्यवस्था की जा रही है।

आईटीआई में नई तकनीक और नए ट्रेड

प्रदेश के आईटीआई में ड्रोन टेक्नीशियन, 5G नेटवर्क टेक्नीशियन, 3-डी प्रिंटिंग, फूड प्रोसेसिंग जैसे 100 से अधिक नए ट्रेड शुरू किए गए हैं। राज्य में आईटीआई की संख्या बढ़कर 201 हो गई है।

रोजगार और सैन्य भर्ती को बढ़ावा

पिछले दो वर्षों में 550 से अधिक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए गए, जिनमें करीब 9,500 युवाओं को नौकरी मिली।
अग्निवीर भर्ती के लिए हजारों युवाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल और रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button