छत्तीसगढ़
Trending
CG के दुर्ग में OYO होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मारा छापा, 2 महिलाएं और होटल मैनेजर गिरफ्तार

दुर्ग, 24 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक OYO होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस को लगातार शिकायत मिलने के बाद स्मृति नगर थाना क्षेत्र के होटल क्राउड में छापा मारा गया।
पुलिस के मुताबिक, गुजरात और उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं को होटल में लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा और दोनों महिलाओं ने पुलिस से बहस की और झूमाझटकी की। इसके बाद सभी तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।



