छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात: CAF कैंप में जवान की गोली मारकर हत्या, साथी जवान गिरफ्तार

खैरागढ़ (छत्तीसगढ़):छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के घाघरा बटालियन कैंप से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात कैंप में सो रहे एक CAF जवान की उसी के साथी जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था और खैरागढ़ जिले के घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक, सोनवीर और आरोपी जवान अरविंद गौतम के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी।

बताया जा रहा है कि बीती रात सोनवीर गहरी नींद में सो रहा था, तभी मौका पाकर आरोपी अरविंद गौतम ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से सोनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने उसे तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी जवान अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर गातापार थाना में रखा है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। CAF कैंप के भीतर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था और आपसी तनाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button