छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बड़ा ड्रामा: मंत्री की फटकार सुनते ही गिर पड़े BEO, निलंबन की बात पर बेहोश—अस्पताल पहुंचाए गए

बिलासपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में नियम विरुद्ध हो रहे शिक्षकों के अटैचमेंट पर जांच के दौरान बड़ा ड्रामा सामने आया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव कोटा ब्लॉक के बीईओ नरेंद्र मिश्रा पर बुरी तरह भड़क गए। विभागीय अधिकारियों ने भी उनके खिलाफ निलंबन की सलाह दे दी। इतनी कड़ी फटकार और कार्रवाई की आशंका से परेशान BEO मिश्रा अचानक बेहोश होकर कुर्सी से गिर पड़े। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।


📌 क्या हुआ बैठक में?

11 दिसंबर को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बिलासपुर में संभागीय समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें सभी जिलों के DEO, DMC, स्रोत समन्वयक और BEO मौजूद थे। मंत्री ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सख्ती दिखाते हुए हर जानकारी विस्तार से मांगी।


📌 शिक्षकों के अटैचमेंट पर फंसा पेंच

बैठक में जब बिलासपुर में शिक्षकों के नियम-विरुद्ध अटैचमेंट का मुद्दा उठा, तो DEO विजय टांडे ने यह जिम्मेदारी बीईओ पर डाल दी।
कोटा BEO नरेंद्र मिश्रा ने पहले केवल एक शिक्षक का अटैचमेंट बताया, लेकिन बाद में वही संख्या बढ़कर 3 और फिर 6 तक पहुंच गई। इससे मंत्री गजेंद्र यादव नाराज़ हो गए।

मंत्री ने साफ कहा कि शासन के निर्देशों के बावजूद अवैध अटैचमेंट गंभीर लापरवाही है और इस पर कड़ी कार्रवाई होगी।


📌 निलंबन की बात सुनते ही बेहोश हुए BEO

डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने मंत्री को सुझाव दिया कि कोटा BEO को निलंबित किया जाए।
मंत्री ने भी विभागीय कार्रवाई का संकेत दिया।
बस इसके बाद ही BEO नरेंद्र मिश्रा गश खाकर गिर पड़े
बैठक हड़कंप मच गया। डॉक्टर और एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।


📌 बैठक दोबारा शुरू—कड़ी कार्रवाई के संकेत

BEO को अस्पताल भेजने के बाद बैठक दोबारा शुरू हुई।
मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button