छत्तीसगढ़

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड : इलेक्ट्रिक पटाखों से मचा कोहराम, 25 की मौत, क्लब मालिकों पर FIR — दिल्ली पहुंची गोवा पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गोवा के अरपोरा स्थित ‘बिर्च बॉय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुए भयावह अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में जहां सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब खुलासे में सामने आया है कि आग इलेक्ट्रिक पटाखों से लगी थी। इस हादसे में कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से 23 की मौत दम घुटने से हुई।


1. दिल्ली पहुंची गोवा पुलिस, क्लब मालिकों की तलाश तेज

गोवा पुलिस ने क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर FIR दर्ज करते हुए अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली पहुंच गई है।


2. क्लब के 4 स्टाफ गिरफ्तार

DGP आलोक कुमार ने बताया कि क्लब के चार स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है—

  • चीफ GM: राजीव मोदक
  • गेट मैनेजर: प्रियांशु ठाकुर
  • बार मैनेजर: राजवीर सिंघानिया
  • जनरल मैनेजर: विवेक सिंह

3. इलेक्ट्रिक पटाखों से भड़की आग

करीब 150 पर्यटक क्लब में मौजूद थे। रात 11:45 बजे इलेक्ट्रिक पटाखों से निकली चिंगारी लकड़ी की सीलिंग पर गिरी और कुछ सेकंड में आग पूरे क्लब में फैल गई। क्लब की पूरी छत लकड़ी की थी, जिससे आग विकराल रूप लेती चली गई।


4. एक ही रास्ता, बेसमेंट में फंसे लोग

आग लगते ही लोग बाहर भागने लगे, लेकिन प्रवेश और निकास का रास्ता एक ही था। आग ने मुख्य द्वार को भी अपनी चपेट में ले लिया। अफरा-तफरी में कई लोग बेसमेंट की ओर भाग पड़े, लेकिन वहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था।


5. दम घुटने से 23 लोगों की मौत

बेसमेंट में कोई वेंटिलेशन नहीं था। आग का धुआं अंदर भर गया और 23 लोगों की मौत दम घुटने से हो गई। पुलिस के अनुसार, शव एक के ऊपर एक पड़े मिले, जबकि दो शव सीढ़ियों पर मिले।


6. देशभर के राज्यों से आए थे कर्मचारी

मृतकों में 5 पर्यटक और बाकी स्टाफ शामिल थे। कर्मचारियों में असम, बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, यूपी और नेपाल के लोग थे।


7. क्लब पर नियम तोड़ने के आरोप

गोवा सरकार ने बताया कि क्लब में फायर सेफ्टी के कोई मानक पूरे नहीं किए गए थे। खुद को “आइलैंड क्लब” बताने वाला यह नाइट क्लब एक संकरे रास्ते में स्थित था, जिससे दमकल गाड़ियां 400 मीटर पहले ही रुक गईं।


8. CM प्रमोद सावंत का निर्देश—दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।


9. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


10. पीएम मोदी का मुआवजा ऐलान

प्रधानमंत्री ने PMNRF से मुआवजा घोषित किया—

  • मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये
  • घायलों को 50 हजार रुपये

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button