छत्तीसगढ़ के ‘मुन्नाभाई MBBS’ गिरफ्तार: 15 साल से करोड़ों की ठगी, फर्जी अधिकारी बनकर करते थे वसूली

गरियाबंद | 05 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस ने 15 साल से ठगी में सक्रिय दो MBBS छात्रों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें लोग ‘मुन्नाभाई MBBS’ के नाम से पहचानने लगे हैं। दोनों आरोपी—गरियाबंद निवासी चंद्रशेखर सेन उर्फ चंदन सेन (40) और झांसी (UP) का निखिल राज सिंह (37)—जगदलपुर के स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र हैं।
आरोप है कि दोनों नकली अधिकारी बनकर भोले-भाले लोगों को झूठे केस में फँसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूलते थे। हाल ही में एक युवक से 1 लाख रुपये ऐंठने के बाद मामला खुला।
🔴 कैसे पकड़े गए ‘मुन्नाभाई’
अगस्त 2025 में पीड़ित खेमचंद के घर एक फर्जी नॉन-बेलेबल वारंट आया। आरोपी निखिल ने फोन कर झूठे केस में फँसाने की धमकी दी और ₹2 लाख की मांग की। डर के मारे खेमचंद ने ₹1 लाख दे भी दिया।
बार-बार पैसों की मांग होने लगी तो उसने छुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पहले चंद्रशेखर को गरियाबंद से पकड़ा। उसने बताया कि निखिल राज ट्रेन से भाग रहा है। RPF की मदद से बिलासपुर–पेंड्रारोड के बीच निखिल को हिरासत में ले लिया गया।
🔴 15 साल से कर रहे थे करोड़ों की ठगी
दोनों ने 2007 में PMT पास कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था। वहीं से इनकी ठगी की कहानी शुरू हुई।
2009 और 2010 में इन्होंने PMT परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थियों को बैठाकर पास कराने के फर्जीवाड़े में हिस्सा लिया था। दोनों जेल जा चुके हैं।
उसके बाद से:
- PMT पास कराने के नाम पर
- नौकरी लगाने के नाम पर
- नकली अधिकारी बनकर
- झूठे केस में फँसाने की धमकी देकर
लगातार लोगों से करोड़ों रुपये ठगे।
🔴 ठगी से बनाई कई संपत्तियाँ
पुलिस को शक है कि दोनों ने 15 साल में कमाई गई ठगी की रकम से कई संपत्तियाँ बनाई हैं। जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है।
🔴 गिरफ्तार आरोपी और उनके पुराने मामले
1. चंद्रशेखर सेन उर्फ चंदन सेन (40)
निवासी: कनसिंघी, गरियाबंद
कुल 8 मामले दर्ज:
- 2009 PMT फर्जीवाड़ा, महासमुंद
- 2010 PMT धोखाधड़ी, बिलासपुर
- 2013 PMT के नाम पर 3 लाख ठगी
- 2013 PMT के नाम पर 19 लाख ठगी
- 2015 जुआ एक्ट
- 2016 नौकरी के नाम पर 55 हजार
- 2016 छात्रावास अधीक्षक के नाम पर 1.30 लाख
- 2021 स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 26.80 लाख
2. निखिल राज सिंह (37)
निवासी: झांसी, UP
- 2009 PMT फर्जीवाड़ा
- 2010 PMT फर्जीवाड़ा
- 2022 गुरुग्राम में ₹5 करोड़ की ठगी
🔴 पुलिस की कार्रवाई
गरियाबंद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है—
“दोनों मेडिकल स्टूडेंट्स बेहद खर्चीली लाइफ जीने के लिए लोगों को जाल में फँसाकर ठगी करते थे।”



