छत्तीसगढ़
Trending

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, हल्की बारिश के आसार

रायपुर, 01 दिसंबर 2025 / छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं देशभर में सक्रिय साइक्लोन ‘दितवाह’ के असर से छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी होने का अनुमान जताया गया है।


इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है—

  • रायपुर
  • अंबिकापुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • राजनांदगांव
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM)
  • रायगढ़
  • कोरिया
  • कोरबा

इन जिलों में तापमान में गिरावट के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।


अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।
  • वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज हुआ, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

चक्रवात ‘दितवाह’ का छत्तीसगढ़ पर क्या असर?

28 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, यह सिस्टम 30 नवंबर तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस चक्रवात का छत्तीसगढ़ पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। केवल हल्के बादल और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button