छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली में आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : CM विष्णुदेव साय का पूरा शेड्यूल जारी, भारत मंडपम में देंगे उपस्थिति

रायपुर/दिल्ली, 24 नवंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। उनका पूरा दिन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 11:45 AM – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान
  • 12:05 PM – स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचना
  • 12:45 PM – इंडिगो फ्लाइट 6E-6640 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान
  • 02:45 PM – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचना

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां 05:00 PM पर उनके आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है। संक्षिप्त विश्राम के पश्चात वे 05:20 PM पर भारत मंडपम के एम्फीथिएटर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 05:30 PM से 07:30 PM तक आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगे और प्रदेश की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा से जुड़े मुख्य कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के बाद वे 07:30 PM पर भारत मंडपम से प्रस्थान कर 07:50 PM पर पुनः छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम वहीं प्रस्तावित है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button