छत्तीसगढ़
Trending

भारत की बेटियाँ बनीं वर्ल्ड चैंपियन : CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई — कहा, “पूरा देश आप पर गर्व करता है”

रायपुर, 23 नवंबर 2025।कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत की बेटियों ने नेपाल को 7 विकेट से मात देकर पहली बार विश्व खिताब अपने नाम किया। इस अभूतपूर्व जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम को हार्दिक बधाई दी है और इसे “देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा क्षण” बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत सिर्फ खेल का परिणाम नहीं, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की विजयगाथा है। दृष्टिबाधित भारतीय महिला खिलाड़ियों द्वारा विश्व मंच पर हासिल की गई यह उपलब्धि भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल दीपक बनेगी।

विष्णुदेव साय ने कहा—
“भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में नया इतिहास लिख रही हैं—खेल, शिक्षा, विज्ञान, टेक्नोलॉजी और नेतृत्व—हर जगह उनकी चमक राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। यह जीत न केवल क्रिकेट की जीत है, बल्कि नारी शक्ति और नए भारत के आत्मविश्वास की जीत है।”

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने विश्व खेल जगत में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

भारत की ऐतिहासिक जीत — पूरी दुनिया ने सराहा, देश में जश्न का माहौल।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button