छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में किए प्रदेश की 25 वर्षों की विकास यात्रा का अवलोकन, कहा– प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने में सरकार पूरी प्रतिबद्ध

रायपुर, 21 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया और कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और सुदूर क्षेत्रों में नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बस्तर में आयोजित ओलम्पिक और पंडुम जैसे सांस्कृतिक आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब बस्तर भयमुक्त होकर प्रदेश के विकास में बेहतर भागीदारी कर रहा है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पूरी दृढ़ता से लागू है और पूर्व की अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को अनाज और आवास उपलब्ध कराकर सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश में किए जा रहे विकास प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना और नई उद्योग नीति का जिक्र किया, जिसके तहत राज्य में अब तक पौने आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी अलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button