Bihar Cabinet Expansion: रामकृपाल से दीपक और रमा से श्रेयसी तक—नीतीश कैबिनेट में शामिल 12 नए चेहरे, राजनीति में मचा हलचल

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ लेकर नया इतिहास रचा। इस बार उन्होंने 26 सदस्यीय कैबिनेट का गठन किया है, जिसमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और विजय चौधरी जैसे दिग्गजों के साथ 12 ऐसे नए नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने सबको चौंका दिया है।
राजनीतिक विश्लेषक इसे नीतीश की नई रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जिसका मकसद सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करना है।
चलिए जानते हैं इन 12 नए मंत्रियों के बारे में—
1. रामकृपाल यादव
बीजेपी के दिग्गज नेता और दानापुर के विधायक रामकृपाल यादव को कैबिनेट में जगह मिली है। 1978 में एएन कॉलेज से स्नातक, रामकृपाल के खिलाफ दो आपराधिक मामले लंबित हैं।
चल-अचल संपत्ति में उनकी पत्नी उनसे ज्यादा संपन्न हैं—पत्नी के पास 30.27 लाख की चल संपत्ति, जबकि रामकृपाल के पास 14.16 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है।
2. संजय सिंह ‘टाइगर’
आरा से दूसरी बार विधायक बने संजय सिंह टाइगर पहली बार मंत्री बने हैं। एएन कॉलेज, पटना से स्नातक, एलएलबी और पोस्टग्रेजुएट संजय सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता बिहार महालेखापाल कार्यालय में कार्यरत थे।
3. अरुण शंकर प्रसाद
बीजेपी के अरुण शंकर प्रसाद ने खजौली सीट पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और कैबिनेट में जगह बनाई। उन्होंने राजद प्रत्याशी बृज किशोर यादव को 13,000 से अधिक वोटों से हराया।
4. सुरेन्द्र मेहता
बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता राजनीति की शुरुआत कम्युनिस्ट विचारधारा से की। 2005 में BJP जॉइन की और 2015 व 2020 में लगातार जीत हासिल की।
इस बार उन्होंने 1 लाख 300 वोट पाकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
5. नारायण प्रसाद
नौतन से चौथी बार जीतने वाले नारायण प्रसाद साहू (तैली/साहू समाज) एक मजबूत सामाजिक पकड़ वाले नेता हैं। स्थानीय लोगों में वे नारायण प्रसाद साह के नाम से भी लोकप्रिय हैं।
6. रमा निषाद
औराई से पहली बार विधायक बनीं रमा निषाद—पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और जयनारायण निषाद की बहू—ने वार्ड पार्षद से लेकर चेयरमैन तक का सफर तय कर राजनीति में मजबूत पहचान बनाई।
निषाद समुदाय को साधने के लिए भाजपा ने यह बड़ा दांव खेला है।
7. लखेन्द्र कुमार रोशन
पातेपुर से विधायक बने रोशन ने RJD प्रत्याशी Prema Chaudhary को 22,380 मतों से हराकर जीत हासिल की।
8. श्रेयसी सिंह
जमुई से दूसरी बार विधायक और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री हैं। खेल और युवा मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें कैबिनेट में जगह दिलाई।
9. दीपक प्रकाश
उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र और RLMC नेता दीपक प्रकाश को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। युवा नेतृत्व और टेक्निकल बैकग्राउंड को देखते हुए उन्हें नई पीढ़ी का प्रतिनिधि माना जा रहा है।
10. संजय कुमार
LJPR के टिकट पर बखरी से जीतने वाले संजय कुमार ने CPI उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान को 17,318 वोटों से हराया।
11. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
जहानाबाद के रहने वाले और एमएलसी प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को भी कैबिनेट में जगह मिली है। वे लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं।
नीतीश की नई टीम से क्या संदेश?
इन 12 नए चेहरों को शामिल कर नीतीश कुमार ने युवा नेतृत्व, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को एक साथ साधने की कोशिश की है।
नई टीम से बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई पड़ सकते हैं।



