छत्तीसगढ़
Trending

बालोद में धान खरीदी का बड़ा अपडेट: कोचेरा में 411 क्विंटल और कोबा में 360 क्विंटल धान की खरीद—कलेक्टर दिव्या मिश्रा की सख्त मॉनिटरिंग से व्यवस्था दुरुस्त

रायपुर, 19 नवंबर 2025।राज्य शासन की प्राथमिकता वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के तहत बालोद जिले में धान खरीदी कार्य तीसरे दिन भी तेज रफ्तार से जारी रहा। किसानों को जारी किए गए तुंहर टोकन के अनुसार वे सुबह से ही धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर अपने धान की बिक्री की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

18 नवंबर को खरीदी के तीसरे दिन डौंडी-लोहारा विकासखंड के कोचेरा केंद्र में 411 क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया। इसमें 272.80 क्विंटल पतला और 138.4 क्विंटल मोटा धान शामिल रहा।
आज कोचेरा केंद्र में जिन किसानों ने धान की बिक्री की, उनमें प्रमुख हैं—

  • चोवाराम (18 क्विंटल मोटा)
  • दौलतराम (254 क्विंटल पतला)
  • दिलीप कुमार (110 क्विंटल पतला)
  • जाम बाई (58 क्विंटल पतला)
  • मुरली राम (125 क्विंटल पतला)
  • तानुराम (135 क्विंटल पतला)
  • नरोत्तम कुमार (30 क्विंटल मोटा)
  • कुमेश्वर कुमार (100 क्विंटल पतला)

कोबा केंद्र में भी 360 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई, जिसमें 316 क्विंटल मोटा और 44 क्विंटल पतला धान शामिल है।

धान खरीदी कार्य को सुचारू रखने के लिए सुबह से ही नोडल अधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर मौजूद रहे और लगातार मॉनिटरिंग की। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशों के बाद सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं, जिनमें किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठक व्यवस्था और शौचालय जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी लगातार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button