छत्तीसगढ़

CG में अवैध धान पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई :19,320 क्विंटल धान जब्त, सीमाओं पर कड़ा पहरा—मार्कफेड की 1 से 16 नवंबर तक की रिपोर्ट जारी

रायपुर, 16 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य में 1 नवंबर से 16 नवंबर के बीच कुल 19 हजार 320 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। मार्कफेड की जारी रिपोर्ट के अनुसार इस बार राज्य सरकार ने सीमावर्ती जिलों में विशेष चेकपोस्ट और कलेक्टरों की अध्यक्षता में टास्कफोर्स बनाकर निगरानी को और कड़ा किया है।
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से खरीदी व्यवस्था की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है।


🔴 किन जिलों में कितना धान पकड़ा गया?

मार्कफेड के अनुसार अवैध धान की जब्ती में महासमुंद जिला सबसे आगे है, जहाँ 4266 क्विंटल धान पकड़ा गया। इसके बाद—

  • बलरामपुर – 4139 क्विंटल
  • सूरजपुर – 1750 क्विंटल
  • रायगढ़ – 1201 क्विंटल
  • जशपुर – 1157 क्विंटल
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 967 क्विंटल
  • कोंडागांव – 869 क्विंटल
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 687 क्विंटल
  • राजनांदगांव – 607 क्विंटल
  • मुंगेली – 490 क्विंटल
  • बलौदाबाजार – 386 क्विंटल
  • बिलासपुर – 273 क्विंटल
  • कोरिया – 253 क्विंटल
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 250 क्विंटल
  • सरगुजा – 240 क्विंटल
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – 228 क्विंटल
  • दंतेवाड़ा – 220 क्विंटल
  • बस्तर – 218 क्विंटल
  • सक्ति – 137 क्विंटल
  • सुकमा – 130 क्विंटल
  • बालोद – 123 क्विंटल
  • गरियाबंद – 122 क्विंटल
  • जांजगीर-चांपा – 119 क्विंटल
  • कवर्धा – 90 क्विंटल
  • कोरबा – 85 क्विंटल
  • रायपुर – 84 क्विंटल
  • धमतरी – 72 क्विंटल
  • नारायणपुर – 53 क्विंटल
  • दुर्ग – 38 क्विंटल
  • बेमेतरा – 32 क्विंटल
  • मोहला-मानपुर-चौकी – 27 क्विंटल

🔥 इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम ने दिया अलर्ट, मौके पर पकड़ा 600 बैग धान

आज की दो बड़ी कार्यवाहियों में पहली कार्रवाई कोंडागांव जिले में हुई, जहाँ
कंट्रोल सेंटर से मिले अलर्ट के बाद 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया।
सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी और अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम की वजह से अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में सरकार को बड़ी सफलता मिल रही है।


🚓 रात्री गश्त में मिली बड़ी खेप

दूसरी कार्रवाई रात में ग्राम त्रिशूली, थाना सनवाल क्षेत्र में हुई।
अशोक सिंह पिता रामचरित्र के घर के बाहर बने शेड में दो अलग-अलग स्थानों पर 222 कट्टा धान रखा मिला।
विवाद की स्थिति को देखते हुए दिन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, महिला पुलिस और मंडी कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच के बाद धान की विधिवत जब्ती की गई।


⚠️ सरकार का संदेश: जीरो टॉलरेंस

शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि को जीरो टॉलरेंस के साथ रोका जाएगा।
खाद्य विभाग ने कहा कि खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कंट्रोल सेंटर से लगातार निगरानी की जा रही है और पुलिस–प्रशासन सतत् पेट्रॉलिंग कर रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button