छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जमकर तारीफ


रायपुर, 16 नवंबर 2025।

गुजरात के डोडियापाड़ा में आयोजित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती और जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खुलकर सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विष्णु देव साय स्वयं जनजातीय समाज से आते हैं और आज छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय के उत्थान, विकास और सम्मान के लिए अभूतपूर्व काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का तेज़ी से “कायापलट” हो रहा है।

मोदी ने यह भी बताया कि हाल ही में उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर बनाए गए भव्य “जनजातीय संग्रहालय” को देखा, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करने का उत्कृष्ट प्रयास है।

प्रधानमंत्री के इस बयान को प्रदेश में चल रही जनजातीय केंद्रित नीतियों और विकास योजनाओं की बड़ी मान्यता माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button