छत्तीसगढ़
Trending

महासमुंद में यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं को दी सेवा और संवेदनशीलता की प्रेरणा

महासमुंद। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद शाखा द्वारा अंबेडकर भवन, संजय कानन के पास भव्य जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने युवाओं को सेवा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि रेडक्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली विचारधारा है।

शिविर का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर उन्हें प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन जैसे तकनीकी कौशल के साथ-साथ जीवन में निस्वार्थ सेवा और करुणा के मूल्यों की सीख देता है। उन्होंने कहा, “आप जहां भी जाएंगे, एक बेहतर नागरिक और जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में पहचाने जाएंगे। यही प्रशिक्षण आपको समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति देता है।”

शिविर में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। डॉ. अग्रवाल ने रेडक्रॉस महासमुंद शाखा को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि रेडक्रॉस का कार्य केवल आपदा के समय मदद करना नहीं है, बल्कि रोज़मर्रा के जीवन में करुणा और सहायता बनाए रखना है।

कार्यक्रम के अंत में महासमुंद शाखा ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपस्थिति से युवाओं का मनोबल बढ़ा है तथा संगठन को नई ऊर्जा मिली है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू, रेडक्रॉस सभापति संदीप दीवान, पूर्व उपसभापति दाऊ लाल चंद्राकर, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, शिविर प्रभारी डॉ. मालती तिवारी, राज्य रेड क्रॉस अधिकारी अशोक गिरी, खेल अधिकारी अंजली बरमाल, शिक्षक शोभा दीवान, राहुल चंद्राकर, आनंद साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button