छत्तीसगढ़
Trending

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा, सामाजिक विकास का मूल मंत्र है शिक्षा… रायपुर में पनिका समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री, कहा- ‘संगठित समाज से ही मजबूत होगा राष्ट्र’

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने का जरिया नहीं, सफलता का आधार है। जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो या कृषि — हर क्षेत्र में शिक्षा की अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव कर रही है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं आज छत्तीसगढ़ में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। साथ ही आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, एम्स, सिपेट और लॉ यूनिवर्सिटी जैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षा संस्थान भी प्रदेश में स्थापित किए गए हैं, जिससे युवाओं को बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर मिल रहे हैं।

साय ने कहा कि संगठित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव बनता है। उन्होंने पनिका समाज के कला और साहित्य में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का भी उल्लेख किया। बस्तर दशहरा के दौरान काछनदेवी रस्म में जिन कन्याओं पर देवी अवतरित होती हैं, वे पनिका समाज से होती हैं, जो पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों के हित में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसी योजनाएं लागू कर रही है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती ने भी समाज के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष भरत दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button